अ‍ॅप्ली ने झुलेलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुर को किया ऑनबोर्ड; देशभर के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुँच होगी और आसान

Analysis Editorial Nagpur

नागपुर, 27 जनवरी 2026: भारत में उच्च शिक्षा तक पहुँच को सरल बनाने वाली कॉलेज एप्लिकेशन प्लेटफॉर्म ‘अ‍ॅप्ली’ ने नागपुर के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज झुलेलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (JIT) को अपने प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड किया है। इस साझेदारी के माध्यम से ‘अ‍ॅप्ली’ अपने राष्ट्रीय
विस्तार को और मजबूत करेगा तथा महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए JIT के इंजीनियरिंग और एमबीए कार्यक्रमों में आसानी से आवेदन करने का अवसर प्रदान करेगा।

‘अ‍ॅप्ली’ ऐप के जरिए छात्र विभिन्न डिग्री और स्पेशलाइजेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पात्रता मानदंड, फोटो और वीडियो गैलरी, फीस संरचना, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, एलुमनाई और फैकल्टी प्रोफाइल तथा छात्र सहायता सुविधाओं से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ एक ही जगह उपलब्ध होती हैं। इससे छात्र और अभिभावक घर बैठे ही सही और सूचित निर्णय ले सकते हैं।

‘अ‍ॅप्ली’ के फाउंडर और सीईओ नंजुंडा प्रसाद ने कहा, “ अ‍ॅप्ली का उद्देश्य शुरू से ही उच्च शिक्षा तक पहुँच को लोकतांत्रिक बनाना रहा है, ताकि छात्र भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों से पारदर्शी, सरल और किफायती तरीके से जुड़ सकें। झुलेलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी हमारे लिए सम्मान की बात है और इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है।”

वहीं, झुलेलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र बावणे ने कहा, “हम तकनीकी ज्ञान और व्यावसायिक समझ के बीच की दूरी को कम करते हुए छात्रों को आज की गतिशील दुनिया के लिए बहुआयामी पेशेवर बनने के लिए तैयार करते हैं। Appli के साथ जुड़कर हमारा उद्देश्य अपनी पहुँच को और मजबूत करना और देशभर से प्रतिभाशाली छात्रों को आकर्षित करना है।”

About Appli (www.appli.global)

Appli is a platform designed to streamline the university and college application process, making higher education more accessible to students worldwide. By
partnering with leading universities and reputed colleges, Appli helps institutions expand their reach pan-India while offering students a seamless, transparent admissions experience.

About Jhulelal Institute of Technology, Nagpur (www.jitnagpur.edu.in) Jhulelal Institute of Technology is a NAAC A+ rated premier Institute in Nagpur, Maharashtra
with Three B.Tech Programs having NBA accreditation (Computer Science & Engineering, Electrical Engineering and Mechanical Engineering). Its mission is to produce world class engineers with academic and moral excellence who are not only equipped with cutting edge technology skills but also possess immense sense of social responsibility.

5 Comments