नागपुर: सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने नागपुर-भंडारा मार्ग को छह लेन राजमार्ग परियोजना बनाने को मंज़ूरी दे दी, जो की लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा इस मार्ग को चौड़ा करने की मांग चली आ रही थी। इस परियोजना की लागत लगभग ₹1,600 करोड़ आंकी गयी है।

इस राजमार्ग की कुल लंबाई 6 से 7 किलोमीटर होगी, जिसमें दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए एक पुल या पुलों का समूह भी होगा। एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने कहा की “संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि यह बहुत ज़रूरी है कि हम उस सड़क पर एक पुल, शायद 6 से 7 किलोमीटर लंबा, बनाएँ। इसलिए आज मैं उस प्रस्ताव को स्वीकार करता हूँ, और अब हम पूरे मार्ग को छह लेन का बना देंगे। चार महीने के भीतर इस परियोजना का भूमिपूजन किया जाएगा।”
इसके अलावा नितिन गडकरी जी ने ₹150 करोड़ के लागत की सीमेंट सड़क परियोजना को भी मंज़ूरी देने की घोषणा की जो की ज़ीरो माइल से ऑटोमोटिव स्क्वायर तक होगा।
जनता को सम्भोदित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने ज़ोर देकर कहा की कम समय व सुरक्षित यात्रा में सुधर लाने के लिए नागपुर शहर में बुनियादी ढाँचे से जुड़े कार्यों को मंजुरी दी जा रही है। गडकरी जी ने कहा की रामटेक की पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए पहले ही एक रोपवे परियोजना को मंज़ूरी मिल चुकी है। गडकरी ने कहा, “मैं चाहता हूँ कि वहाँ की खिंदसी झील पर उभयचर विमानों की लैंडिंग हो। रामटेक को एक वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने के आपके विज़न में मैं आपके साथ हूँ।”
स्थानीय विधायक आशीष जायसवाल को संबोधित करते हुए, गडकरी ने आगे कहा: “चूँकि आप वित्त राज्य मंत्री हैं, मुझे विश्वास है कि इस परियोजना के लिए आपको धन की कमी नहीं होगी।” गडकरी ने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे को पर्यटन विकास के साथ जोड़ने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण चिंताओं का समाधान भी होगा।
